जब नज़र उस ने मिलाई होगी

जब नज़र उस ने मिलाई होगी

लब पे आलम के दुहाई होगी

उन की बे-वजह बुराई होगी

मुँह से निकली तो पराई होगी

वो मुझे देखने आते हमदम

तू ने कुछ बात बनाई होगी

माँगता हूँ जो दुआ-ए-वहशत

हसरत-ए-आबला-पाई होगी

इश्क़ में और दिल-ए-ज़ार की क़द्र

ज़ब्त ने बात बढ़ाई होगी

आए दिन की तो ये रंजिश ठहरी

किस तरह उन से सफ़ाई होगी

दिल 'रशीद' उन से लगाया भी तो क्या

न बुराई न भलाई होगी

(523) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554