किसी का उन्हें पास-ए-ग़ुर्बत नहीं है

किसी का उन्हें पास-ए-ग़ुर्बत नहीं है

पराई मुसीबत मुसीबत नहीं है

तलब शेवा-ए-अहल-ए-हिम्मत नहीं है

मिरा दिल किसी की अमानत नहीं है

कुछ ऐसा ज़माने ने बदला है पहलू

किसी को किसी से मोहब्बत नहीं है

नसीबों से मिलता है दर्द-ए-मोहब्बत

ये वो चीज़ है जिस की क़ीमत नहीं है

बुतों से सितम पर भी इज़हार-ए-उल्फ़त

'रशीद' आप में आदमियत नहीं है

(518) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554