मिरा नाम क़ैस क्यूँ कर तिरे नाम तक न पहुँचे

मिरा नाम क़ैस क्यूँ कर तिरे नाम तक न पहुँचे

ब-ख़ुदा वो मुक़तदी क्या जो इमाम तक न पहुँचे

वो हयात-ए-आरज़ी क्या जो दवाम तक न पहुँचे

वो उसूल-ए-ज़िंदगी क्या जो निज़ाम तक न पहुँचे

जो मुझे ज़लील कह कर मुझे पूछते हो सब से

मिरी ज़ात तक तो पहुँचे मिरे नाम तक न पहुँचे

ये किसी का मुझ से कहना करे ख़ल्क़ जिस से रुस्वा

कोई ऐसी बात देखो मिरे नाम तक न पहुँचे

तिरे इश्क़ में हमेशा मिलीं पेचदार राहें

कभी हम भटक भटक कर रह-ए-आम तक न पहुँचे

(474) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554