न जाने कौन सा मंज़र नज़र से गुज़रा था

न जाने कौन सा मंज़र नज़र से गुज़रा था

कि मुद्दतों कोई सौदा-ए-सर से गुज़रा था

फिर इस के ब'अद अना का शिकार हो बैठा

मैं एक बार तिरी रह-गुज़र से गुज़रा था

बसी हुई है महक तेरे पैरहन जैसी

अभी अभी कोई झोंका उधर से गुज़रा था

गुज़र सका न तिरे ज़ब्त के हिसार से जो

वो सैल-ए-ग़म भी मिरी चश्म-ए-तर से गुज़रा था

थके थके से वो बाज़ू वो फ़तह-मंद आँखें

सफ़र तवील कोई बाल-ओ-पर से गुज़रा था

मैं नक़्द-ए-जाँ लिए बैठा रहा मगर 'रौनक़'

न जाने दुश्मन-ए-जानी किधर से गुज़रा था

(644) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554