अफ़्लाक गूँगे हैं
मगर ये आरज़ू कब थी
कि हम अफ़्लाक के फ़रमान की सूली पे जा लटकें
तो आख़िर किस लिए वक़्त-ओ-मकाँ की घाटियाँ उतरें
बना कर मरक़दों को दर-ए-अदम के आसमाँ की ख़ाक छानीं
और फिर जीवन के मौसम को असीरी का कफ़न ओढें
मगर इन सब सवालों के जवाबों से बहुत पहले
नया दिन सूरजों पर बैठ कर
खिड़की के रस्ते ख़्वाब-ज़ारों में उतरता है
हम अपने टुथ-ब्रश मुँह में लिए और तोलिए को हाथ में थामे
फिर इक जब्र-ए-मुसलसल के लिए तय्यार होते हैं
घड़ी के साज़ पर कैलेंडरों के सफ़्हे कितने हैं
(814) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554