सवाद-ए-शहर में थोड़ी सी ये जो जन्नत है
सवाद-ए-शहर में थोड़ी सी ये जो जन्नत है
हमारे अहद के नमरूद की विरासत है
तमाम मुल्क में उस की ग़ज़ल की शोहरत है
हमारे शहर में इक शख़्स शाद-ओ-हसरत है
ग़ज़ल ग़ज़ल नहीं फ़न की अज़ीम दौलत है
ये 'मीर'-ओ-'ग़ालिब'-ओ-'इक़बाल' की अमानत है
न मो'जिज़ा कोई इल्हाम न रिसालत है
यज़ीद-ओ-शिम्र हैं लाखों ख़ुदा की क़ुदरत है
अभी है देर ज़रा धूप के उतरने में
फ़सील-ए-शब से भी ऊँची हिसार-ए-ज़ुल्मत है
अजीब वक़्त है अब दोस्तों के चाक़ू को
मिरे क़लम की नहीं उँगलियों की हसरत है
(573) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554