जो तिरे दर पे मेरी जाँ आया

जो तिरे दर पे मेरी जाँ आया

मर गया कहता मैं कहाँ आया

देखें अब किस का पर्दा उट्ठेगा

हर्फ़-ए-शिकवा सर-ए-ज़बाँ आया

मत उठा इस को सौ जिहत से हाए

दर पे तेरे ये ना-तवाँ आया

तेरे हाथों से बे-क़रारी-ए-दिल

जी हमारा भी अब ब-जाँ आया

तू तो इक ही तरफ़ से याँ से गया

ग़म हज़ारों तरफ़ से याँ आया

मर ही जाना भला है मीर-'रज़ा'

यार अब बहर-ए-इम्तिहाँ आया

(479) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554