जब उठे तेरे आस्ताने से

जब उठे तेरे आस्ताने से

जानियो उठ गए ज़माने से

दिन भला इंतिज़ार में गुज़रा

रात काटेंगे किस बहाने से

जान भी कुछ है जो न कीजे निसार

मर न जाएँगे उस के जाने से

एक उस ज़ुल्फ़ से उठाया हाथ

छट गए लाखों शाख़साने से

कोई मर जाओ काम है उस को

अपनी तरवार आज़माने से

उस के तीर-ए-निगाह के आगे

कुछ हमीं बन गए निशाने से

ना-तवानी तुझे ग़ज़ब आए

गए उस की गली के जाने से

कहाँ बंगाला और कहाँ मैं 'रज़ा'

बस नहीं चलता आब-ओ-दाने से

(530) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554