नाज़ का मारा हुआ हूँ मैं अदा की सौगंद

नाज़ का मारा हुआ हूँ मैं अदा की सौगंद

कुश्ता-ए-जौर-ओ-जफ़ा हूँ मैं वफ़ा की सौगंद

ख़्वाह काफ़िर मुझे कह ख़्वाह मुसलमान ऐ शैख़

बुत के हाथों में बिकाया हूँ ख़ुदा की सौगंद

कुछ ख़बर राह-ए-फ़ना की भी रखे है हम से

कह दे ऐ ख़िज़्र तुझे आब-ए-बक़ा की सौगंद

यार से ख़्वारी-ओ-रुस्वाई हमें बेहतर है

ग़ैर की इज़्ज़त-ओ-हुर्मत से वफ़ा की सौगंद

शम्अ की रौशनी सर कटने से होती है दो-चंद

दर्द ही से मुझे हासिल है दवा की सौगंद

उस की गर जान से मतलब नहीं तुझ को ऐ मियाँ

छूटे क्यूँ खाता है हर दम तू 'रज़ा' की सौगंद

(527) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554