निकल मत घर से तू ऐ ख़ाना-आबाद

निकल मत घर से तू ऐ ख़ाना-आबाद

किया अब हम ने भी वीराना आबाद

क़ुबूल होगा कहीं तो सज्दा अपना

रहें ये काबा ओ बुत-ख़ाना आबाद

हमारा ही रहे इक जाम ख़ाली

मुग़ाँ रहियो तिरा मय-ख़ाना आबाद

रहे उस ज़ुल्फ़ से ये दिल परेशाँ

तिरा घर होवे यूँ ऐ शाना आबाद

'रज़ा' लूटा है किस सफ़्फ़ाक ने आ

कभी दिल को तिरे देखा न आबाद

(440) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554