ये किस मक़ाम पे ठहरा है कारवान-ए-वफ़ा

ये किस मक़ाम पे ठहरा है कारवान-ए-वफ़ा

न रौशनी की किरन है कहीं न ताज़ा हवा

हुई है जब से यहाँ नुत्क़-ओ-लब की बख़िया-गरी

सिवाए हसरत-ए-इज़हार दिल में कुछ न रहा

इस एहतिमाम से शब-ख़ूँ पड़ा कि मुद्दत से

उजाड़ सी नज़र आती है शहर-ए-दिल की फ़ज़ा

तमाम उम्र उसी की तलाश में गुज़री

वो एक अक्स जो आईना-ए-नज़र में न था

ये किस ने आज दबे-पाँव दिल में आते ही

ख़याल-ओ-फ़िक्र का क़ुफ़्ल-ए-सुकूत तोड़ दिया

कुछ इस तरह से तिरी याद की महक आई

कि जैसे दामन-ए-सहरा में कोई फूल खिला

शिकस्त-ए-दिल पे 'रज़ा' हम भी टूट कर रोए

मगर न इतने कि सो ही सके न हम-साया

(612) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554