ज़ख़्म कुछ ऐसे मिरे क़ल्ब-ओ-जिगर ने पाए

ज़ख़्म कुछ ऐसे मिरे क़ल्ब-ओ-जिगर ने पाए

उम्र भर जो किसी उनवान न भरने पाए

हम ने अश्कों के चराग़ों से सजा लीं पलकें

कि तिरे दर्द की बारात गुज़रने पाए

उस से क्या पूछते हो फ़लसफ़ा-ए-मौत-ओ-हयात

कि जो ज़िंदा भी रहे और न मरने पाए

इस लिए कम-नज़री का भी सितम सहना पड़ा

तुझ पे महफ़िल में कोई नाम न धरने पाए

पास-ए-आदाब-ए-वफ़ा था कि शिकस्ता-पाई

बे-ख़ुदी में भी न हम हद से गुज़रने पाए

अपने जज़्बात के बिफरे हुए तूफ़ाँ में 'रज़ा'

इस तरह डूबे कि फिर हम न उभरने पाए

(715) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554