शब ज़रा देर से गुज़रेगी न घबरा ऐ दिल

शब ज़रा देर से गुज़रेगी न घबरा ऐ दिल

सुब्ह ख़ुद होगी नुमूदार ठहर जा ऐ दिल

खो गई गेसू-ए-जानाँ कि घनी छाँव कहाँ

हर तरफ़ धूप का तपता हुआ सहरा ऐ दिल

कूचा-ए-यार में आए थे किन उम्मीदों से

लुट गई आ के यहाँ शौक़ की दुनिया ऐ दिल

कैसी शोरिश सी बपा है कभी चल कर देखें

क़त्ल-गाहों में है ये कैसा तमाशा ऐ दिल

मौसम-ए-गुल है ये कैसा कि चमन हैराँ है

हर कली फूल का दिल जैसे कि मेरा ऐ दिल

दुश्मन-ए-जाँ हैं सभी सारे के सारे क़ातिल

तू भी इस भीड़ में कुछ देर ठहर जा ऐ दिल

(626) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554