मैं हूँ मेरी चश्म-ए-तर है रात है तंहाई है
मैं हूँ मेरी चश्म-ए-तर है रात है तंहाई है
दर्द मेरा हम-सफ़र है रात है तंहाई है
जुगनुओं से साथ चलने की गुज़ारिश कीजिए
हिज्र का लम्बा सफ़र है रात है तंहाई है
फिर वही यादें वही आँसू वही आह-ओ-फ़ुग़ाँ
फिर वही दीवार-ओ-दर है रात है तंहाई है
दोस्तों की भीड़ को मसरूफ़ियत में खो दिया
आज फ़ुर्सत बाम पर है रात है तंहाई है
तुझ को पाने के जुनूँ में हम वहाँ तक आ गए
ख़ुद को अब खोने का डर है रात है तंहाई है
(507) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
राज़िक़ अंसारी