बहारों को चमन याद आ गया है

बहारों को चमन याद आ गया है

मुझे वो गुल-बदन याद आ गया है

लचकती शाख़ ने जब सर उठाया

किसी का बाँकपन याद आ गया है

मिरी ख़ामोशियों पर हँसने वालो

मुझे वो कम-सुख़न याद आ गया है

तुम्हें मिल कर तो ऐ यज़्दाँ-परस्तो

ग़ुरूर-ए-अहरमन याद आ गया है

तिरी सूरत को जब देखा है मैं ने

उरूज-ए-फ़िक्र-ओ-फ़न याद आ गया है

किसी का ख़ूबसूरत शे'र सुन कर

तिरा लुत्फ़-ए-सुख़न याद आ गया है

मिले वो अजनबी बन कर तो 'रिफ़अत'

ज़माने का चलन याद आ गया है

(609) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554