हिसार के सभी निज़ाम गर्द गर्द हो गए
हिसार के सभी निज़ाम गर्द गर्द हो गए
हम अपने अपने जिस्म में ख़ला-नवर्द हो गए
रवानियाँ सिफ़र हुईं मसाफ़तें खंडर हुईं
नजात के तमाम शाहकार सर्द हो गए
हवा-ए-जाँ का क्या मियाँ उठा गई उड़ा गई
जमे न थे बदन में हम कि फिर से गर्द हो गए
इबारतों में आ बसी अजीब रुत सुकूत की
क़लम की शाख़ के तमाम बर्ग ज़र्द हो गए
न पूछ हम से क्या हुआ हयात का 'रियाज़' का
दवाम छू गया उन्हें तो कर्द कर्द हो गए
(476) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
रियाज़ लतीफ़