अब्र उतरा है चार-सू देखो

अब्र उतरा है चार-सू देखो

अब वो निखरेगा ख़ूब-रू देखो

सुर्ख़ ईंटों पे नाचती बारिश

और यादें हैं रू-ब-रू देखो

ऐसे मौसम में भीगते रहना

एक शायर की आरज़ू देखो

वो जो ज़ीना-ब-ज़ीना उतरा है

अक्स मेरा है हू-ब-हू देखो

अपनी सोचें सफ़र में रहती हैं

उस को पाने की जुस्तुजू देखो

दिल की दुनिया है दूसरी दुनिया

ऐसे मंज़र को बा-वज़ू देखो

इक सुकूँ है अगरचे बस्ती में

'साद' अंदर की हाव-हू देखो

(602) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554