तुम ने रस्म-ए-जफ़ा उठा दी है

तुम ने रस्म-ए-जफ़ा उठा दी है

हमें किस जुर्म की सज़ा दी है

शम-ए-उम्मीद क्यूँ जला दी है

इश्क़ तारीकियों का आदी है

आप ने ख़ुद मुझे सदा दी है

या मिरी क़ुव्वत-ए-इरादी है

हम तो मुद्दत के मर गए होते

मौत ने ज़िंदगी बढ़ा दी है

अब दुआ पर भी ए'तिमाद नहीं

ना-मुरादी सी ना-मुरादी है

तुझ सा बेदाद-गर कहाँ होगा

लब-ए-हर-ज़ख़्म ने दुआ दी है

मुख़्तलिफ़ हैं तसव्वुरात-ए-जमाल

ये अक़ीदा भी इन्फ़िरादी है

देख फ़ितरत की बज़्म-आराई

ख़ाक पर चाँदनी बिछा दी है

ये जो छोटी सी है कली सर-ए-शाख़

बाग़ की बाद शाहज़ादी है

लब-ए-तस्वीर-ए-दोस्त कुछ तो बता

किस ने ये ख़ामुशी सिखा दी है

ऐ 'सबा' कीमिया-ए-ग़म के लिए

ज़िंदगी ख़ाक में मिला दी है

(493) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554