लफ़्ज़ों को सजा कर जो कहानी लिखना
लफ़्ज़ों को सजा कर जो कहानी लिखना
हो ज़िक्र लहू का भी तो पानी लिखना
अब अक्स-ए-मोहब्बत भी हुआ है कमयाब
इस दौर में है कैसी गिरानी लिखना
गो याद है अब तक मुझे ग़म का मौसम
पर ठीक नहीं दिल की कहानी लिखना
रफ़्तार-ए-हवा तेज़ हुई है कि नहीं
ये देख के पानी की रवानी लिखना
पीरी के नगर में तो है कोहराम बपा
किस हाल में है शहर-ए-जवानी लिखना
गुज़रे हुए दिन का हो अगर ज़िक्र 'सदफ़'
गुज़री है जो इक शाम सुहानी लिखना
(529) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554