मिलते नहीं हैं जब हमें ग़म-ख़्वार एक दो
मिलते नहीं हैं जब हमें ग़म-ख़्वार एक दो
फिरते हैं हाथ में लिए अख़बार एक दो
शोरीदगी-ए-सर को मैं रोऊँगी ता-ब-कै
ला कर मुझे भी दे कोई दीवार एक दो
आँखों में ला के देख तबस्सुम की रौशनी
जीते हैं तेरी चश्म के बीमार एक दो
समझो है ख़ुश-नसीब वो सारे जहान में
लाए जो ढूँड कर कोई ग़म-ख़्वार एक दो
फिरते हैं मीर ख़ार कोई पूछता नहीं
ग़ालिब भी बिकते हैं सर-ए-बाज़ार एक दो
मानूस ग़म से ख़ुद को 'सदफ़' कर के जी ज़रा
हर हर क़दम पे हैं पए आज़ार एक दो
(587) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554