हम ज़ात से हम कलामी और फ़िराक़
सच्चे ख़्वाब और झूटी आँखें
अंधे रस्तों की हमराही
अंजान तहय्युर का पानी
और इस्तिफ़्हामी लहजों की
दो-धारी तलवारें
तेरी क़ुर्ब-सराए से
ये ज़ाद-ए-सफ़र साथ लिया है
रुख़्सत के रुख़्सारों पर
आँसू बन कर गिरते
लम्हे के हाथों में
अपने होने का आईना दे
मैं उस काँच बदन से
बे-नाम अंदेशों का
ज़ंगार खुरच डालूँ
और उजले पानी में देख सकूँ
हिज्र-नगर के तपते सूरज के नीचे
उम्र सफ़र का सहरा कितने कोस पड़ा है
(582) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सईद अहमद