साँस की धार ज़रा घुसती ज़रा काटती है

साँस की धार ज़रा घुसती ज़रा काटती है

क्या दरांती है कि ख़ुद फ़स्ल-ए-फ़ना काटती है

एक तस्वीर जो दीवार से उलझी थी कभी

अब मिरी नज़रों में रहने की सज़ा काटती है

तेरी सरगोशी से कट जाता है यूँ संग-ए-सुकूत

जिस तरह हब्स के पत्थर को हवा काटती है

क़त्अ करता है मिरे हल्का-ए-वीरानी को

नींद जो मोड़ पस-ए-ख़्वाब सिरा काटती है

यूँही गिरती नहीं अश्कों की सियाही दिल पर

अन-कहा लिखती कभी लिक्खा हुआ काटती है

चीख़ना चाहूँ तो डसती है ख़मोशी 'शारिक़'

चुप रहूँ तो मुझे ज़हरीली सदा काटती है

(523) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554