अजब तरह से मैं सर्फ़-ए-मलाल होने लगा

अजब तरह से मैं सर्फ़-ए-मलाल होने लगा

जो शहर का है वही दिल का हाल होने लगा

सब उस की बज़्म में थे मुजरिमों की तरह ख़मोश

हम आ गए तो हमीं से सवाल होने लगा

अब आसमाँ से मुझे शिकवा-ए-जफ़ा भी नहीं

हर इंक़लाब मिरे हस्ब-ए-हाल होने लगा

हमारे कैफ़-ओ-मसर्रत में एहतिमाम कहाँ

हवाए ताज़ा चली जी बहाल होने लगा

जो ख़ुश नहीं है 'सहर' बन के मेरा हम-साया

वो किस गुमाँ पे मिरा हम-ख़याल होने लगा

(558) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554