क्या किसी लम्हा-ए-रफ़्ता ने सताया है तुझे

क्या किसी लम्हा-ए-रफ़्ता ने सताया है तुझे

इन दिनों मैं ने परेशान सा पाया है तुझे

बहर-ए-शादाबी-ए-जज़्बात की ऐ मौज-ए-रवाँ

कौन इस दश्त-ए-बला-ख़ेज़ में लाया है तुझे

तेरी तनवीर सलामत मगर ऐ महर-ए-मुबीं

घर की दीवार पे यूँ किस ने सजाया है तुझे

शिकवा-ए-तलख़ी-ए-हालात बजा है लेकिन

इस पे रोता हूँ कि मैं ने भी रुलाया है तुझे

गाह पहना है तुझे ख़िलअत-ए-ज़र्रीं की तरह

गाह पैवंद के मानिंद छुपाया है तुझे

तू कभी मुझ से रही मिस्ल-ए-सबा दामन-कश

और कभी अपने ही बिस्तर पे सुलाया है तुझे

मेरी आशुफ़्ता-मिज़ाजी में नहीं कोई कलाम

रूठ के सारे ज़माने से मनाया है तुझे

(524) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554