वो आरिज़ गुलाबी वो गेसू घनेरे

वो आरिज़ गुलाबी वो गेसू घनेरे

इसी सम्त हैं दीदा-ओ-दिल के फेरे

उजाले की रूदाद वो दिल लिखेगा

कि जिस दिल से पसपा हुए हैं अँधेरे

बड़ा फ़र्क़ है तेरे मेरे जहाँ में

इधर ज़ुल्मत-ए-शब उधर हैं सवेरे

किसी से कभी आप-बीती न कहना

उमड आएँगे हर तरफ़ से अँधेरे

ख़ुलूस-ए-दिल-ओ-जाँ मिरी कम-निगाही

फ़रेब-ए-मुसलसल भी एहसान तेरे

वो इक वा'दा-ए-जाम-ए-सरशार-ओ-रंगीं

वो इक शाम लेकिन हज़ारों सवेरे

हर इक फ़ित्ना-गर देख ले रंग-ए-'सैफ़ी'

इसी आशियाने में सुख के बसेरे

(592) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554