बर-सर-ए-दर्द ज़माने का भी सोचा जाए
बर-सर-ए-दर्द ज़माने का भी सोचा जाए
फिर नया क़र्ज़ उठाने का भी सोचा जाए
सामने चाँद है पर और कोई चारा नहीं
चश्म-ए-नमनाक चुराने का भी सोचा जाए
हिद्दत-ए-हुस्न-ए-नज़र से भी बचा कर ख़ुद को
इश्क़ में रिस्क उठाने का भी सोचा जाए
ख़्वाब से लिपटी हुए याद के सादा लम्हो
दर्द के हाथ न आने का भी सोचा जाए
इश्क़ तो यार अदाओं को निगल जाता है
हुस्न-ए-बेबाक बचाने का भी सोचा जाए
सिगरटें फूँक के कुछ जाम चढ़ा कर जानाँ
कुछ तिरा हिज्र मनाने का भी सोचा जाए
(1065) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
साइम जी