रौशनी तक रौशनी का रास्ता कह लीजिए
रौशनी तक रौशनी का रास्ता कह लीजिए
रात को शाम-ओ-सहर का फ़ासला कह लीजिए
दे गई कितनी बहारें एक फ़स्ल-ए-आरज़ू
रंग-ओ-बू को मौसमों का ख़ूँ-बहा कह लीजिए
गूँजती है उम्र-ए-वीराँ में तमन्ना की थकन
हर्फ़-ए-ग़म को गुम्बद-ए-जाँ की सदा कह लीजिए
कुंद आख़िर कर गईं तलवार को ख़ूँ-रेज़ियाँ
दोस्ती को दुश्मनी की इंतिहा कह लीजिए
बाल-ओ-पर खुलते नहीं जिन के नशेमन की तरफ़
उन उड़ानों को हवाओं की ग़िज़ा कह लीजिए
मौसम-ए-गुल देखिए खुलते दरीचों के तले
बाम-ओ-दर को शहर की आब-ओ-हवा कह लीजिए
कुछ नहीं मिलता 'समद' पत्थर को तेशे के सिवा
आज़री को आज़री नाम-ए-ख़ुदा कह लीजिए
(598) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
समद अंसारी