इक रोज़ मैं भी बाग़-ए-अदन को निकल गया
इक रोज़ मैं भी बाग़-ए-अदन को निकल गया
तोड़ी जो शाख़-ए-रंग-फ़िशाँ हाथ जल गया
दीवार ओ सक़फ़ ओ बाम नए लग रहे हैं सब
ये शहर चंद रोज़ मैं कितना बदल गया
मैं सो रहा था और मिरी ख़्वाब-गाह में
इक अज़दहा चराग़ की लौ को निगल गया
बचपन की नींद टूट गई उस की चाप से
मेरे लबों से नग़्मा-ए-सुब्ह-ए-अज़ल गया
तन्हाई के अलाव से रौशन हुआ मकाँ
'सरवत' जो दिल का दर्द था नग़्मों में ढल गया
(478) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सरवत हुसैन