फ़ुरात-ए-फ़ासिला से दजला-ए-दुआ से उधर

फ़ुरात-ए-फ़ासिला से दजला-ए-दुआ से उधर

कोई पुकारता है दश्त-ए-नैनवा से उधर

किसी की नीम-निगाही का जल रहा है चराग़

निगार-ख़ाना-ए-आग़ाज़-ओ-इंतिहा से उधर

मैं आग देखता था आग से जुदा कर के

बला का रंग था रंगीनी-ए-क़बा से उधर

मैं राख हो गया ताऊस-ए-रंग को छू कर

अजीब रक़्स था दीवार-ए-पेश-पा से उधर

ज़मीन मेरे लिए फूल ले के आती है

बिसात-ए-मअरका-ए-सब्र-आज़मा से उधर

ये मेरे होंट समुंदर को चूम सकते हैं

हिकायत-ए-शब-ए-अफ़राद-ओ-आईना से उधर

(766) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554