यक-ब-यक मंज़र-ए-हस्ती का नया हो जाना

यक-ब-यक मंज़र-ए-हस्ती का नया हो जाना

धूप में सुरमई मिट्टी का हरा हो जाना

सुब्ह के शहर में इक शोर है शादाबी का

गिल-ए-दीवार, ज़रा बोसा-नुमा हो जाना

कोई इक़्लीम नहीं मेरे तसर्रुफ़ में मगर

मुझ को आता है बहुत फ़रमाँ-रवा हो जाना

ज़िश्त और ख़ूब के मा-बैन जलाया मैं ने

जिस गुल-ए-सुर्ख़ को था शोला-नुमा हो जाना

चश्म का आईना-ख़ाने में पहुँचना 'सरवत'

दिल-ए-दरवेश का माइल-ब-दुआ हो जाना

(580) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554