पस-ए-आइना ख़द-ओ-ख़ाल में कोई और था

पस-ए-आइना ख़द-ओ-ख़ाल में कोई और था

कोई सामने था ख़याल में कोई और था

जो दिनों के दश्त में चल रहा था वो मैं न था

जो धड़कता था मह-ओ-साल में कोई और था

कोई और था मिरे साथ दौर-ए-उरूज में

मिरे साथ अहद-ए-ज़वाल में कोई और था

जिसे सैद करना था दाम में वो चला गया

वो जो रह गया तिरे जाल में कोई और था

थी ज़मीं रऊनत-ए-रअ'द-ओ-बर्क़ से मुज़्महिल

पस-ए-अब्र-ओ-बाद-ए-जलाल में कोई और था

(578) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554