अजब ख़जालत-ए-जाँ है नज़र तक आई हुई
अजब ख़जालत-ए-जाँ है नज़र तक आई हुई
कि जैसे ज़ख़्म की तक़रीब-ए-रू-नुमाई हुई
नज़र तो अपने मनाज़िर के रम्ज़ जानती है
कि आँख कह नहीं सकती सुनी-सुनाई हुई
बरून-ए-ख़ाक फ़क़त चंद ठेकरे हैं मगर
यहाँ से शहर मिलेंगे अगर खुदाई हुई
ख़बर नहीं है कि तू भी वहाँ मिले न मिले
अगर कभी मिरे दिल तक मिरी रसाई हुई
मैं आँधियों के मुक़ाबिल खड़ा हुआ हूँ 'सऊद'
पड़ी है फ़स्ल-ए-मोहब्बत कटी-कटाई हुई
(513) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सऊद उस्मानी