बादल की तरह रंज-फ़िशानी करें हम भी

बादल की तरह रंज-फ़िशानी करें हम भी

शायद कभी इस आग को पानी करें हम भी

अब सिलसिला-ए-क़िस्सा-ए-शब टूट रहा है

अब इज़्न अता हो तो कहानी करें हम भी

हम को भी कभी देख हवाओं के सफ़र में

सहरा की तरह नक़्ल-ए-मकानी करें हम भी

ऐसा है कि सिक्कों की तरह मुल्क-ए-सुख़न में

जारी कोई इक याद पुरानी करें हम भी

इस लम्हा-ए-रुख़्सत के धड़क उठने से पहले

ठहरे हुए दिल तुझ को निशानी करें हम भी

(643) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554