देखूँ हूँ यूँ मैं उस सितम-ईजाद की तरफ़

देखूँ हूँ यूँ मैं उस सितम-ईजाद की तरफ़

जूँ सैद वक़्त ज़बह के सय्याद की तरफ़

ने दाना हम क़यास किया ने लिहाज़ना-ए-दाम

धँस गए क़फ़स में देख के सय्याद की तरफ़

साबित न होवे ख़ून मिरा रोज़-ए-बाज़-पुर्स

बोलेंगे अहल-ए-हश्र सो जल्लाद की तरफ़

पत्थर की लेख था सुख़न उस का हज़ार हैफ़

बोली ज़बान-ए-तेशा न फ़रहाद की तरफ़

तुर्रा के तेरे वास्ते सद-चोब-ए-शानादार

क़ुमरी गई है काटने शमशाद की तरफ़

'सौदा' तू इस ग़ज़ल को ग़ज़ल-दर-ग़ज़ल ही कह

होना है तुझ को 'मीर' से उस्ताद की तरफ़

(451) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554