दीं शैख़ ओ बरहमन ने किया यार फ़रामोश

दीं शैख़ ओ बरहमन ने किया यार फ़रामोश

ये सुब्हा फ़रामोश वो ज़ुन्नार फ़रामोश

देखा जो हरम को तो नहीं दैर की वुसअत

इस घर की फ़ज़ा कर गया मेमार फ़रामोश

भूले न मिरे दिल से मिरा मिस्रा-ए-जाँ-काह

नाला न करे मुर्ग़-ए-गिरफ़्तार फ़रामोश

दिल से न गई आह हवस सैर-ए-चमन की

और हम ने किया रख़्ना-ए-दीवार फ़रामोश

या नाला ही कर मनअ तू या गिर्ये को नासेह

दो चीज़ न आशिक़ से हो यक-बार फ़रामोश

भूला फिरूँ हूँ आप को इक उम्र है लेकिन

तुझ को न किया दिल से मैं ज़िन्हार फ़रामोश

दिल दर्द से किस तरह मिरा ख़ाली हो 'सौदा'

वो ना-शुनवे-ए-हर्फ़ में गुफ़्तार फ़रामोश

(480) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554