जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआ

जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआ

बला-कशान-ए-मोहब्बत पे जो हुआ सो हुआ

मबादा हो कोई ज़ालिम तिरा गरेबाँ-गीर

मिरे लहू को तू दामन से धो हुआ सो हुआ

पहुँच चुका है सर-ए-ज़ख़्म दिल तलक यारो

कोई सुबू कोई मरहम रखो हुआ सो हुआ

कहे है सुन के मिरी सरगुज़िश्त वो बे-रहम

ये कौन ज़िक्र है जाने भी दो हुआ सो हुआ

ख़ुदा के वास्ते आ दरगुज़र गुनह से मिरे

न होगा फिर कभू ऐ तुंद-ख़ू हुआ सो हुआ

ये कौन हाल है अहवाल-ए-दिल पे ऐ आँखो

न फूट फूट के इतना बहो हुआ सो हुआ

न कुछ ज़रर हुआ शमशीर का न हाथों का

मिरे ही सर पे ऐ जल्लाद जो हुआ सो हुआ

दिया उसे दिल ओ दीं अब ये जान है 'सौदा'

फिर आगे देखिए जो हो सो हो हुआ सो हुआ

(736) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554