ले दीदा-ए-तर जिधर गए हम

ले दीदा-ए-तर जिधर गए हम

डबरे जो थे ख़ुश्क भर गए हम

तुझ इश्क़ में रोज़-ए-ख़ुश न देखा

दुख भरते ही भरते मर गए हम

तेरा जो सितम है उस की तू जान

अपनी थी सौ ख़ूब कर गए हम

ये क़ितआ पढ़े था सोज़-ए-दिल से

सौदा के जो रात घर गए हम

जूँ शम्अ लबों पर आ रहा जी

तन था सो गुदाज़ कर गए हम

इतनी भी पतंग पेश-क़दमी!

गर शाम नहीं सहर गए हम

होगी न किसी को ये ख़बर भी

उस मज्लिस से किधर गए हम

(451) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554