दिल तेरे तग़ाफ़ुल से ख़बर-दार न हो जाए
दिल तेरे तग़ाफ़ुल से ख़बर-दार न हो जाए
ये फ़ित्ना कहीं ख़्वाब से बेदार न हो जाए
मुद्दत से यही पर्दा यही पर्दा-दरी है
हो कोई तो पर्दे से नुमूदार न हो जाए
मुझ से मिरा अफ़्साना-ए-माज़ी न सुनो तुम
अफ़्साना नया फिर कोई तय्यार न हो जाए
ऐ मस्ती-ए-उल्फ़त सबक़-ए-कुफ़्र दिए जा
जब तक मुझे हर चीज़ से इंकार न हो जाए
होना है जो हस्ती को मिरी ख़ाक ही 'सीमाब'
पहले ही से क्यूँ ख़ाक-ए-दर-ए-यार न हो जाए
(565) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सीमाब अकबराबादी