जिस जगह जम्अ तिरे ख़ाक-नशीं होते हैं
जिस जगह जम्अ तिरे ख़ाक-नशीं होते हैं
ग़ालिबन सब में नुमूदार हमीं होते हैं
दर्द-ए-सर उन के लिए क्यूँ है मिरा इज्ज़-ओ-नियाज़
मेरे सज्दों से वो क्यूँ चीं-ब-जबीं होते हैं
उन की महफ़िल से तसव्वुर का तअल्लुक़ है हमें
आँख कर लेते हैं जब बंद वहीं होते हैं
तेरे जल्वों ने मुझे घेर लिया है ऐ दोस्त
अब तो तंहाई के लम्हे भी हसीं होते हैं
एतिकाफ़ इन दिनों है फ़र्ज़ सुना है 'सीमाब'
रमज़ाँ आ गए मय-ख़ाना-नशीं होते हैं
(621) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सीमाब अकबराबादी