रुख़ तिरा माहताब की सूरत
रुख़ तिरा माहताब की सूरत
आँख जाम-ए-शराब की सूरत
मेरी फ़िक्र-ए-सुख़न भी रंगीं है
तेरे हुस्न-ए-शबाब की सूरत
मेरी आँखों में आ के बस जाओ
एक रंगीन ख़्वाब की सूरत
मेरे दिल पर मुहीत हो जाओ
कैफ़-ए-जाम-ए-शराब की सूरत
मुझ को मर्ग़ूब है तिरी आवाज़
नग़्मा-हा-ए-रबाब की सूरत
जिन के सर में हवा समाई थी
मिट गए वो हबाब की सूरत
उन की मेरी मिसाल है 'सीमाब'
शबनम-ओ-आफ़्ताब की सूरत
(556) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554