मज़ा जब है उसे बर्क़-ए-तजल्ला देखने वाले

मज़ा जब है उसे बर्क़-ए-तजल्ला देखने वाले

जमाल-ए-यार में तहलील हो जा देखने वाले

नज़र आती तुझे हर ख़ाक के ज़र्रे में इक दुनिया

निगाह-ए-ग़ौर से तू ने न देखा देखने वाले

तुझे नज़दीक से भी एक दिन वो देख ही लेंगे

तसव्वुर में तिरा हुस्न-ए-दिल-आरा देखने वाले

ख़बर भी है तुझे कुछ ये तमाशा-गाह-ए-आलम है

तमाशा ख़ुद न बन जाना तमाशा देखने वाले

हरीम-ए-तूर का 'सीमाब' जब उठने लगा पर्दा

निदा ये ग़ैब से आई सँभल जा देखने वाले

(467) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554