करते हैं अगर मुझ से वो प्यार तो आ जाएँ

करते हैं अगर मुझ से वो प्यार तो आ जाएँ

फिर आ के चले जाएँ इक बार तो आ जाएँ

है वक़्त ये रुख़्सत का बख़्शिश का तलाफ़ी का

समझें न जो गर उस को बेकार तो आ जाएँ

इक दीद की ख़्वाहिश पे अटका है ये दम मेरा

कम करना हो मेरा कुछ आज़ार तो आ जाएँ

जाँ देने को राज़ी हूँ ऐ पैक-ए-अजल लेकिन

कुछ देर तो रुक जाओ सरकार तो आ जाएँ

जाएँ न 'ख़लिश' ले कर हम सू-ए-अदम हसरत

मक़्सूद हो उन को भी दीदार तो आ जाएँ

(619) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554