अपने ख़ूँ का उन पे क्यूँ दा'वा किया
अपने ख़ूँ का उन पे क्यूँ दा'वा किया
ऐ दिल-ए-नादाँ ये तू ने क्या किया
बरहमी मुझ से भला मेरा क़ुसूर
अश्क-ए-ग़म ने इश्क़ को रुस्वा किया
किस ने छेड़ा ये मन-ओ-तू का सवाल
किस ने एहसास-ए-दुई पैदा किया
जान-लेवा उस की है आज़ुर्दगी
जान कर उस ने सितम ऐसा किया
ग़ैर भी हँसते हैं मेरे हाल पर
सोचिए तो आप ने क्या क्या किया
हो उसे सूद-ओ-ज़ियाँ की फ़िक्र क्यूँ
जिस ने तेरे इश्क़ का सौदा किया
आप का ग़म है शरीक-ए-'क़ादरी'
आप ने जो कुछ किया अच्छा किया
(565) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554