फ़स्ल-ए-गुल तोहमत-ए-जुनूँ लाई

फ़स्ल-ए-गुल तोहमत-ए-जुनूँ लाई

बस्ती बस्ती हुई है रुस्वाई

शहर में जब से आ गया हूँ तिरे

और भी बढ़ गई है तन्हाई

आरज़ू एक ना-शगुफ़्ता कली

जो सर-ए-शाख़-सार मुरझाई

आशिक़ी इक दबी हुई सी चोट

भीगे मौसम में जो उभर आई

ज़िंदगी शाम-ए-ग़म की बाँहों में

इक सुलगती हुई सी तन्हाई

लोग कहते हैं अहल-ए-दिल को कभी

ज़िंदगी रास ही नहीं आई

हौसला हो तो ऐ ग़म-ए-जानाँ

कौन तेरा नहीं तमन्नाई

(466) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554