ग़ैर की आग में कोई भी न जलना चाहे
ग़ैर की आग में कोई भी न जलना चाहे
एक परवाना जो ये रीत बदलना चाहे
दिल कि हर गहरे समुंदर में उतरना चाहे
तेज़-रौ उम्र कि दम-भर न ठहरना चाहे
क़िस्मत ऐसी कि जो अपने थे हुए बेगाने
और दिल वो जो किसी से न बिछड़ना चाहे
ज़र्रा ज़र्रा जिसे इक उम्र समेटा है वो ज़ात
सिर्फ़ इक ठेस पहुँचने पे बिखरना चाहे
ज़ख़्म हर संग-ए-मलामत अभी ताज़ा है ये दिल
फिर उसी कू-ए-मलामत से गुज़रना चाहे
(505) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554