हर परी-वश का ए'तिबार करो

हर परी-वश का ए'तिबार करो

ज़िंदगी सिर्फ़ इंतिज़ार करो

हम से नफ़रत करो कि प्यार करो

कोई रिश्ता तो उस्तुवार करो

हम हैं लज़्ज़त-कश-ए-गुनाह-ए-वफ़ा

दोस्तो हम को संगसार करो

ज़िंदगी हो कि मय कि सच्चाई

तल्ख़ जो शय हो उस से प्यार करो

हर जनम पर ब-याद-ए-सर्व-क़दाँ

जाँ सुपुर्द-ए-फ़राज़-ए-दार करो

अपने दामन की चंद कलियों से

तुम न अंदाज़ा-ए-बहार करो

गुल के मानिंद चाक चाक हो दिल

इतना शाइस्ता-ए-बहार करो

हम-सफ़र जब भी हो निगार-ए-ग़ज़ल

रविश-ए-ख़ास इख़्तियार करो

(557) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554