जब घर ही जुदा जुदा रहेगा

जब घर ही जुदा जुदा रहेगा

फिर हाथ में हाथ क्या रहेगा

वो मेरे ख़याल का शजर है

आँखों में हरा-भरा रहेगा

मेहमान वो ख़ाल-ओ-ख़द रहेंगे

जब तक मरा शब-कदा रहेगा

रिश्ता मिरे साहिल-ए-नफ़स से

इस मौज-ए-सराब का रहेगा

वो हर्फ़ जो उस ने लिख दिया है

ता-उम्र यूँही लिखा रहेगा

ऐ मोजज़ा-ए-हवा सुना दे

वो मुझ में सदा खिला रहेगा

(553) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554