सितारा-चश्म है और मेहरबाँ है

सितारा-चश्म है और मेहरबाँ है

वो मेरी ख़ाक पर अब आसमाँ है

तिरे आगे मिरा ख़ामोश होना

यक़ीं के टूट जाने का समाँ है

हद्द-ए-आइंदगाँ पर एक लम्हा

मिरी मजबूरियों का राज़-दाँ है

हवा से रिश्ता-ए-जाँ क्या निभाऊँ

किसी की याद ही जब बद-गुमाँ है

तिरा मिलना न मिलना एक ही था

ये तन्हाई तो इक जू-ए-रवाँ है

(509) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554