आँख की ये एक हसरत थी कि बस पूरी हुई
आँख की ये एक हसरत थी कि बस पूरी हुई
आँसुओं में भीग जाने की हवस पूरी हुई
आ रही है जिस्म की दीवार गिरने की सदा
इक अजब ख़्वाहिश थी जो अब के बरस पूरी हुई
इस ख़िज़ाँ-आसार लम्हे की हिकायत है यही
इक गुल-ना-आफ़्रीदा की हवस पूरी हुई
आग के शो'लों से सारा शहर रौशन हो गया
हो मुबारक आरज़ू-ए-ख़ार-ओ-ख़स पूरी हुई
कैसी दस्तक थी कि दरवाज़े मुक़फ़्फ़ल हो गए
और इस के साथ रूदाद-ए-क़फ़स पूरी हुई
(529) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
शहरयार