हज़ार बार मिटी और पाएमाल हुई है

हज़ार बार मिटी और पाएमाल हुई है

हमारी ज़िंदगी तब जा के बे-मिसाल हुई है

इसी सबब से तो परछाईं अपने साथ नहीं है

सऊबत-ए-सफ़र-ए-शौक़ से निढाल हुई है

सुकून फिर भी तो वहशत-सरा-ए-दिल में नहीं है

निगाह-ए-यार अगरचे शरीक-ए-हाल हुई है

ख़ुशी के लम्हे तो जूँ-तूँ गुज़र गए हैं यहाँ पर

बस एक साअत-ए-ग़म काटनी मुहाल हुई है

लकीर नूर की जो आसमान-ए-दिल पे बनी है

अँधेरी रात का हमला हुआ तो ढाल हुई है

(442) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554